‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 January, 2021 3:42 PM IST

नए साल के बाद से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं, जिस कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ा हुआ है. अब रही सही-कसर दालों ने पूरा कर दिया है. गौरतलब है कि फरवरी के आरंभ से पहले ही तेल, चावल और चाय पत्ती की कीमतों में इजाफा हो रहा है. इस बारे में खुद उपभोक्ता मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर सामानों की नई लिस्ट जारी की है.

इसलिए बढ़ी कीमतें

मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक खुदरा बाजार में इस समय खाद्य उत्पादों के दाम नहीं बढ़ने चाहिए, लेकिन पिछले कुछ दिनों से डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण ट्रांसपोर्टरों द्वारा भाड़ा बढ़ा दिया गया है और अंतिम बोझ ग्राहकों पर आया है.

उपभोक्ता मंत्रालय की नई लिस्ट जारी

बता दें कि इस समय आलू, टमाटर और चीनी के दाम में तो कुछ गिरावट आई है, लेकिन खाद्य उत्पाद में उपयोग होने वाले तेलों के दाम बढ़े हैं, जिनमें पाम तेल, सूरजमुखी तेल और सरसों तेल भी शामिल है. उपभोक्ता मंत्रालय की नई लिस्ट के मुताबिक 22 जनवरी से पाम तेल की कीमत 107 रुपए से बढ़कर 112 रुपए हो गई है, वहीं सूरजमुखी तेल की कीमत 132 से 140 और सरसों तेल 140 से 148 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह वनस्पति तेल के दामों में भी कुछ उछाल आया है.

दालों के दाम में भी इजाफा

इसी तरह फरवरी से पहले दालों के दाम में भी उछाल आया है. तूअर की दाल के साथ-साथ अरहर 103 रुपए से 105 रुपए किलो हो गया है और उड़द की कीमत 107 से 109 रूपए प्रति किलो हो गई है. मसूर का दाम 82 रुपए किलो हो गया है और मूंग दाल 104 से 107 रुपए किलो पर आ गया है.

English Summary: kitchen oil and pulses rate will be high from mid January Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution new list
Published on: 25 January 2021, 03:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now