1. Home
  2. ख़बरें

इस पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल...

दुनिया में अजीबो-गरीब कारनामे होते ही रहते हैं लेकिन एक कारनामा ऐसा भी है जो आपको चैंका देगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा पेड़ भी है जो 40 तरह के अलग-अलग फल देता है। दरअसल इस पेड़ को अमेरिका में एक विजुअल आट्र्स के प्रोफेसर ने तैयार किया है। यह कोई मजाक नहीं बल्कि यह पेड़ “ट्री ऑफ़ 40“ के नाम से मशहूर है।

दुनिया में अजीबो-गरीब कारनामे होते ही रहते हैं लेकिन एक कारनामा ऐसा भी है जो आपको चैंका देगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा पेड़ भी है जो 40 तरह के अलग-अलग फल देता है। दरअसल इस पेड़ को अमेरिका में एक विजुअल आट्र्स के प्रोफेसर ने तैयार किया है। यह कोई मजाक नहीं बल्कि यह पेड़ ट्री ऑफ़ 40“ के नाम से मशहूर है।

फलों को स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। ट्री ऑफ़ 40 पर बेर, सेब, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल एकसाथ लगते हैं।

पेड़ की कीमत कहीं आपके होश न उड़ा दे : गौरतलब है कि अमेरिका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आट्र्स के प्रोफेसर वॉन ऐकेन ने इस पेड़ को तैयार किया है जिसकी कीमत 19 लाख रूपए रखी है। उन्होंने यह अद्भुत काम वर्ष 2008 में शुरू किया था। दरअसल उन्हें इसका विचार उस समय आया जब उन्होंने न्यूयार्क स्टेट एग्रीकल्चर एक्सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा जिसमें 200 तरह के बेर व खुबानी के पौधे थे। यह बगीचा आर्थिक मदद न मिलने की वजह से बंद होने वाला था।

ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार ट्री ऑफ़ 40: आपको बता दें कि वॉन ने ग्राफ्टिंग तकनीक से ट्री ऑफ़ 40 को तैयार किया है। चूंकि वे किसान परिवार से हैं इसलिए उन्हें शुरू से ही खेती करने का शौक रहा है। उनके बगीचे में जिसे उन्होंने लीज पर लिया था, कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं।

क्या है ग्राफ्टिंग तकनीक?

ग्राफ्टिंग तकनीक से पौधा तैयार करने के लिए पेड़ की एक टहनी कली कली समेत तिरछा काटकर अलग कर लिया जाता है। इसके बाद इसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगाते हैं। जुड़े हुए भाग पर पोषक तत्वों का लेप लगाते हैं और पट्टी बांधकर छोड़ देते हैं। थोड़े समय में टहनी धीरे-धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और फल-फूल आने लगते हैं।  

English Summary: This tree takes 40 kinds of fruit ... Published on: 04 November 2017, 04:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News