1. Home
  2. ख़बरें

कपास फसल की उन्नत फसल व गुलाबी सुंडी के नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जानें क्या कुछ रहा खास

Training program: 1 अप्रैल, 2024 के दिन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ द्वारा कपास फसल की उन्नत कृषि कार्य और गुलाबी सुंडी के नियंत्रण के लिए कार्यक्रम आय़ोजित किया गया है. ऐसे में आइए इस कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारी यहां जानते हैं...

प्रियंबदा यादव

Training program: बीते कल यानी की 1 अप्रैल, 2024 के दिन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सौजन्य से परिसर में एक दिवसीय “ कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं व गुलाबी सुंडी के नियंत्रण” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था जिसमें कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं, समन्वित कीट प्रबंधन एवं गुलाबी सुंडी के नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी.

ऐसे में आइए कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं व गुलाबी सुंडी के नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इस कार्यक्रम में किसानों के लिए क्या कुछ खास रहा.

कपास फसल पर लगने वाले कीटों की दी गई जानकारी

केन्द्र के वरिष्ठ संयोजक व सस्य वैज्ञानिक डा. रमेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को कपास फसल की उन्नत किस्मों, खरपतवार नियंत्रण तथा उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया. केंद्र के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ जयलाल यादव ने कपास फसल पर लगने वाले विभिन्न कीटों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के बारे में बताया.

खासतौर पर उन्होंने गुलाबी सुंडी के लक्षण, उनकी पहचान तथा रोगथाम के तरीको के बारे में जानकारी दी. केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र यादव ने कपास फसल पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनके नियंत्रण की जानकारी दी. केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजपाल यादव एवम डॉ आशीष शिवरान विशेष रूप से उपस्थित रहे. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अजय यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया.

बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से लगभग 60 अधिकारियों एवं कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

English Summary: Krishi Vigyan Kendra Mahendragarh Training program organized for cotton crop and control of pink bollworm KVK Published on: 02 April 2024, 06:58 PM IST

Like this article?

Hey! I am प्रियंबदा यादव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News