Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 October, 2022 10:49 AM IST

बेमौस बारिश अब देश के अधिकतर हिस्सों में रूक चुकी है. इसके साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है. इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है.

दिल्ली में मौसम

बड़ें दिनों बाद राजधानी की सुबह धूप के साथ शुरू हुई. साथ ही दिल्ली में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही दिल्ली बारिश रुकने के बाद वायु प्रदुषण ने भी दस्तक दे दी है. बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में मौसम

बेमौसम हुई बारिश का दौर उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जारी रहेगा. राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. जिसके चलते किसानों को उनकी फसल का नुकसान भी झेलना पड़ा. वहीं बात करें लखनऊ कि तो में आज  मौसम साफ रहेगा.

बिहार का मौसम

बिहार में भी गुरूवार को धूप खिली रहेगी. कई दिनों के बाद आज राज्यवासियों को बारिश से राहत मिलेगी. तो वहीं दूसरी तरफ राज्य में रात के वक्त बादल छाए रह सकते हैं जिसके चलते करवाचौथ का चांद देखने में देरी हो सकती है. साथ ही रोहतास, औरंगाबाद, गया समेत कई जिलों में बारिश का मिजाज देखने को मिलेगा. राज्य में आज तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू

मौसम का मिजाज पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बदला उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के में बर्फबारी की शुरूआत हो चुकी है. जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई है. बर्फाबारी के बाद पहाड़ों में खिलखिलाती धूप ने मौसम और भी सुहाना बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Snowfall & Fog: दिल्ली में कोहरे की एंट्री, बर्फबारी से चांदी जैसे चमकने लगे पहाड़, जानें IMD का पूर्वानुमान

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश में हुई बैमोसम बारिश भले ही उत्तर भारत में थम गई हो, मगर देश के कई राज्यों में गुरूवार को भारी बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में और अगले दो दिनों के दौरान आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही 16 अक्टूबर तक के दौरान मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जाहिर की गई है.

English Summary: What will the moon look like on Karva Chauth? Know the condition of the whole country including North India
Published on: 13 October 2022, 11:08 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now