Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 July, 2021 8:14 AM IST
Weather Updates

इन दिनों देश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है, तो वहीं कई राज्यों के लोग मानसून आने के बाद भी उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं. हालांकि, बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को मंगलवार सुबह यानि आज काफी राहत मिली है. इससे मौसम सुहाना हो गया है. ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से भारी बारिश हो रही है. सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आवागमन में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं बारिश के मद्देनजर आईएमडी ने बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं यूपी में भी झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर-मध्य मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. एक ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है. उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, बाकी ओडिशा, रायलसीमा और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Weather Updates: Heavy rain in Delhi this morning, IMD issued an alert in these states
Published on: 27 July 2021, 08:18 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now