Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 January, 2023 10:34 AM IST
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भारत में मौसम की स्थिति दिन पर दिन बदल रही है. देश के कई राज्यों में बारिश तो कहीं बर्फबारी के कहर से मैदानी इलाकों में ठंड में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौसम के इस बदलते रुख के चलते लोगों की सेहत पर सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है.

ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह जारी की है और साथ ही मौसम से जुड़ी अपडेट भी साझा की है. तो आइए IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, आज के मौसम के बारे में जानते हैं....

दिल्ली में बारिश को लेकर IMD की चेतावनी (IMD's warning about rain in Delhi)

जैसे कि आप जानते हैं कि दिल्ली-NCR में एक बार फिर से सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा व सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके चलते एक बार फिर से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. इसी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश व सर्द हवा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं अगर हम दिल्ली में आज के तापमान की बात करें, तो आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बता दें कि बारिश की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों के येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों के लिए बारिश होने की संभावना जताई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज और आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

इन शहरों में आज होगी बारिश

गुजरात, राजस्थान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में आज मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग का यह कहना है कि आज पहाड़ी क्षेत्रों के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है.

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने बारिश की स्थिति का खतरा देखते हुए हिमाचल और उत्तराखंड में दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि लोगों मौसम की मार से सुरक्षित रह सकें. 

English Summary: Weather Update Yellow alert issued in Delhi, Orange alert issued for rain and snowfall in hilly areas
Published on: 29 January 2023, 10:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now