Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 July, 2026 10:00 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली से यूपी तक में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है, तो कहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज दिल्ली-NCR में मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं कभी तेज गर्मी तो कभी तेज बारिश लगातार मौसम करवट लें रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C-35°C और न्यूनतम तापमान 25°C-27°C के बीच रहने की उम्मीद IMD ने जताई है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार करवट लें रहा है. इस दौरान मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 3 से 5 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 5 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की IMD ने आशंका जताई है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 2-5 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है.

पूर्वी, पूर्वोतर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 30 जुलाई-5 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 30-31 जुलाई और 2-5 अगस्त के दौरान झारखंड में 30 जुलाई और 1-5 अगस्त को; बिहार में 31 जुलाई-5 अगस्त के दौरान और ओडिशा में 2-5 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की आशंका है.

पूर्वोतर इलाकों अरुणाचल प्रदेश में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है; असम और मेघालय में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 से 5 अगस्त तक. आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की गति, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की भी संभावना है.

पश्चिम से दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार कोंकण और गोवा में 30 जुलाई से 5 अगस्त मध्य महाराष्ट्र में 30 जुलाई-1 अगस्त तक  मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र में 30 जुलाई से 2 अगस्त और सौराष्ट्र, कच्छ में 2 अगस्त में काफी बड़े इलाके से लेकर बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की भी संभावना है.

वहीं, भारतीय मौसम विभाग IMD ने 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 1-5 अगस्त के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Up Bihar Rain Imd Yellow Alert 20 States Latest Weather News
Published on: 31 July 2026, 10:03 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now