Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 October, 2020 10:59 AM IST

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने सुबह के बुलेटिन में कहा कि एक चक्रवाती संचलन बंगाल की पूर्वकाल खाड़ी और निकटवर्ती समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी ऊपर उत्तर अंडमान सागर में है. उपरोक्त प्रणाली के प्रभाव के तहत, 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2020 के दौरान दक्षिण असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा की संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से तमिलनाडु के तटीय भागों तक एक ट्रफ बना हुआ है. यह ट्रफ बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर भी पहुँच रही है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर बना हुआ है. यह सिस्टम कमजोर है और चक्रवाती सिस्टम के रूप में दिखाई दे रहा है.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

आगामी 24 घंटों के दौरान मौसमी हलचल देश में काफी कम होगी. इस दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नागालैंड समेत दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है.

English Summary: Weather update: Today, heavy rain with thunder and lightning likely in these 5 states
Published on: 31 October 2020, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now