Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 March, 2024 5:10 PM IST
आज का मौसम

Weather Update: भारत के विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी का सितम सताने लगेगा. लेकिन देखा जाए तो दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अभी भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. IMD से मिली जानकारी मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है.

वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-हरियाणा और यूपी में बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर के द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक, आज से 14 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश,  दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश संभव है. 11 से 13 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा में छिटपुट बारिश और बिजली की गरज और चमक हो सकती है. अनुमान है कि 14-15 मार्च के बाद दिल्ली और अन्य कई राज्यों में तापमान का स्तर बढ़ सकता है.

इन राज्यों में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च के बीच और फिर 14 मार्च को छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है. हालाँकि, 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. साथ ही आज और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. 13 और 14 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी. 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें: Google Maps पर चेक कर सकेंगे देश-विदेश के मौसम का हाल और एयर क्वालिटी, जानें कैसे

वहीं, 10 मार्च को केरल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश संभव है. अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति होने की उम्मीद है.

English Summary: Weather Update today aaj ka mausam imd Rain alert Snowfall alert in hilly areas till March 14
Published on: 10 March 2024, 05:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now