Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 March, 2024 6:55 PM IST
आज का मौसम

Weather Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है. देखा जाए तो दिल्ली और अन्य कई राज्यों में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. साथ ही 11 और 12 तारीख को उत्तराखंड में अलग-अलग हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है.

IMD के द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में 12 और 13 मार्च, 2024 को आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. ऐसे में आइए आज के मौसम का हाल के बारे में विस्तार से जानते हैं...

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 10 मार्च यानी की आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और साथ ही बर्फबारी होने की उम्मीद है. 11 से 14 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 12 से 14 मार्च के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में और 13 और 14 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पंजाब और हरियाणा में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज से लेकर 14 मार्च तक पंजाब में और हरियाणा में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 13 मार्च, 2024 को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. उत्तर प्रदेश में तेज़ सतही हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे) चल सकती है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है.

IMD के मुताबिक, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. केरल और माहे में अलग-अलग हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. रायलसीमा और तमिलनाडु में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. 

English Summary: Weather Update today aaj ka mausam imd Rain alert in Punjab Haryana and UP till March 14
Published on: 09 March 2024, 06:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now