Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 June, 2025 9:53 AM IST
देशभर में सक्रिय हुआ मानसून! 27 जून तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Monsoon: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की तेज़ गतिविधियों ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. यह सक्रिय मानसून पश्चिम, पूर्व, उत्तर और दक्षिण भारत तक अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है. ऐसे में IMD का कहना है कि 25 से 27 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

ऐसे में आइए मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, आज के मौसम से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

27 जून तक तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम/पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी/पश्चिमी राजस्थान में 24 से 29 जून तक मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

गोवा और गुजरात में भारी बारिश

IMD के अनुसार, 24 जून से 29 जून के बीच महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. 24 जून को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में भी मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में मूसलधार बारिश की चेतावनी

24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) हो सकती है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 से 27 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश बनी रहेगी

अरुणाचल प्रदेश में 24 जून को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पूरे पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं जारी रहेंगी.

दक्षिण भारत में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना

केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 24 से 27 जून तक भारी वर्षा और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं. तटीय और आंतरिक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने सभी संबंधित राज्यों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी है. नागरिकों को भी यात्रा या खुले में निकलने से पहले मौसम अपडेट पर ध्यान देने की अपील की गई है.

English Summary: Weather Update thunderstorm heavy rain alert in Punjab Haryana Uttarakhand next 3 days Mousam alert
Published on: 24 June 2025, 09:58 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now