Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 December, 2022 10:39 AM IST
दिल्ली में शुरू हुई शिमला जैसी ठंड

उत्तर भारत में आए दिन अब ठंड तेजी से बढ़ रही है. मौसम के इस बदलाव को लेकर IMD ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी. इसके अलावा देखा जाए तो मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़कता जा रहा है. यह तापमान दिल्ली-NCR में भी तेजी से गिर रहा है. तो आइए देश के  बाकी राज्यों के मौसम का हाल के बारे में जानते हैं...

दिल्ली में शिमला जैसी ठंड

दिल्ली-NCR में तापमान में तेजी से गिरावट आने के बाद से ठंड में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली में सुबह और शाम के समय घना कोहरा व सर्द हवाएं चल रही हैं. वहीं दिल्ली की आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे की चादर के साथ हुई है. सप्ताह की शुरुआत दिल्ली में घने कोहरे व सर्द हवा के साथ हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य कई इलाकों में चारों तरफ धुंध और कोहरे की चादर ढकी हुई है.

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 दिन में ठिठुरन व कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और साथ ही इस घने कोहरे के चलते दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. ऐसी स्थिति में दिल्लीवासियों को सलाह दी जाती है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरी काम के लिए ही अपने घर से बाहर निकले.

इन शहरों में शीतलहर की चेतावनी

पिछले सप्ताह में जहां दिल्ली के आस-पास के सट्टे इलाकों ठिठुरन, कोहरा और शीतलहर से बचे हुए थे. वहीं अब इस हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार से दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में ठिठुरन, कोहरा और शीतलहर तीनों ही एक साथ बढ़ गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन शहरों में शीतलहर की स्थिति करीब 22 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है. ये ही नहीं इस शहरों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अभी भी शीतलहर का अलर्ट जारी है.

मुंबई अभी ठंड से बची हुई है

देखा जाए तो इस समय ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही तो कहीं घना कोहरा पड़ रहा है. लेकिन इस दिसंबर के महीने में भी मुंबई में तापमान सामान्य स्थिति में बना हुआ है. वहां के कई इलाकों में अभी ठंड में वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है. IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत ही कई राज्यों में घने कोहरे व शीतलहर के साथ हुई है. इस बीच IMD ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और ओडिशा के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि पिछले सप्ताह में भी तमिलनाडु में अच्छी बारिश देखने को मिली थी. 

English Summary: Weather Update The week started with dense fog and cold wave, Delhi became Shimla
Published on: 19 December 2022, 10:45 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now