Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 March, 2024 5:49 PM IST
आज का मौसम

Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं, देश के कुछ इलाकों में आज यानी 21 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है. एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के पार पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम तक फैली हुई है. चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के ऊपर है और एक ट्रफ रेखा बिहार से लेकर झारखंड होते हुए दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से 5.8 से 12.6 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 23 मार्च को भी नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा.

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिमी बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आईएमडी के मुताबिक, गंगीय पश्चिमी बंगाल में 23 और 24 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, बिहार के कई इलाकों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 22 से 24 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, पंजाब में आज से 24 मार्च के बीच बारिश देखने को मिलेगी.

English Summary: Weather Update rainfall alert imd aaj ka mausam
Published on: 21 March 2024, 05:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now