Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 March, 2024 7:17 PM IST
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है. हालांकि पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो 19 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं.

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा दक्षिण ओडिशा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक झारखंड और दक्षिणी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है. वहीं एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है.

इसके अलावा पश्चिमी हवाओं में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर लगभग 93 डिग्री पूर्व देशांतर से 24 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में एक ट्रफ रेखा चल रही है. 19 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. वहीं 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 19 से 20 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं 19 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Update rainfall alert aaj ka mausam imd update weather news
Published on: 18 March 2024, 07:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now