Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 April, 2023 10:06 AM IST
कई शहरों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी

भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर अब लगभग खत्म हो ही गया है. ऐसे में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. यह भी देखने को मिल रहा है कि कुछ राज्यों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. तो आइए आज की मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट (latest weather updates) को जानते हैं...

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही तेज खिली हुई धूप है. बीते कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. वहीं देखा जाए तो कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड भी दर्ज किए जा रहे हैं. आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज आसमान साफ रहने की आशंका जताई जा रही है. इसी के साथ मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

देश के बाकी राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश और दक्षिण, दक्षिण पूर्व राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्म और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज होगी बारिश, इन शहरों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के कुछ हिस्सों में अगले 2-5 दिनों के दौरान तापमान सामान्य बना रहेगा. 11-13 अप्रैल के दिन उत्तर पश्चिम में तेज़ सतही हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान केरल में तेज़ हवाएँ चलने को लेकर चेतावनी जारी की है. 

English Summary: Weather Update: Now mercury will increase across the country, warning issued for many cities regarding heat
Published on: 10 April 2023, 10:11 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now