Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 July, 2023 6:12 PM IST
देशभर में भारी बारिश की चेतावनी

जैसे कि आप जानते हैं कि सावन का महीना शुरु हो गया है और आज इसका दूसरा दिन है. देखा जाए तो देशभर में आज के दिन भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. दिल्ली और अन्य कई राज्यों में बारिश के चलते मौसम की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है. आइए IMD के मुताबिक, भारत के विभिन्न राज्यों में आज के मौसम हाल के बारे में जानते हैं.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में कुछ दिनों से कहीं बारिश से हल्की ठंड तो कहीं बारिश के बाद गर्मी बढ़ गई है. वहीं आज के मौसम की बात करें, तो आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान की बात करें, तो आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा यह भी अनुमान है कि आज  दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के साथ हवाएं भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 10-12km/h हो सकती हैं.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में आने वाले 3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर पश्चिम भारत में आज हल्की/मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

IMD के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Weather Update: Meteorological Department issued a warning regarding heavy rains across the country
Published on: 04 July 2023, 06:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now