Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 28 February, 2023 10:04 AM IST
मार्च की पहली तारीख से इन इलाकों में होगी बारिश

भारत में अब गर्मी का सितम (heat stroke) लोगों को परेशान करने लगा है. कल से मार्च का महीना (Month of March) शुरु हो जाएगा और साथ ही तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी सुबह और शाम के समय सर्दी बनी हुई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे कि जैनपुर, शामली और सहारनपुर के ज्यादातर इलाकों में अभी भी सुबह और रात के समय सर्दी बनी हुई है. यहां के लोगों ने अभी भी रात के समय रजाई नहीं रखी है. अगर आप इन इलाकों में जाते हैं, तो आपको देखने को मिलेगा कि यहां के रहने वाले लोग अभी भी रात और सुबह के समय शोल (Shawl) को लपेटे हुए अपने घरों से बहार निकल रहे हैं, तो ऐसे में जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान (Continuous rising temperature in Delhi)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों ने अपने घरों में अब पंखे चलाना शुरु कर दिए हैं. मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस समय कुछ इलाकों में आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 28 प्रतिशत तक के बीच दर्ज किया जा सकता है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च की पहली तारीख को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई है और साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सहित उत्तर भारत का चढ़ेगा पारा, 40 के पार हो सकता है तापमान

पहाड़ी क्षेत्रों में पूर्वानुमान और चेतावनी

जहां एक तरफ देश के ज्यादातर इलाकों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन दिन के समय तापमान सामान्य स्तर पर है. मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा यह भी चेतावनी जारी की है कि 28 फरवरी यानी आज से 02 मार्च के तक पंजाब के भी इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है. 01 और 02 मार्च, 2023 को हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है.

01 मार्च, 2023 से कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना है. इसके अलावा  जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

English Summary: Weather Update Mercury rising every day in Delhi, warning of rain in hilly areas
Published on: 28 February 2023, 10:11 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now