Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 April, 2023 10:18 AM IST
कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में अब लोगों को गर्मी का सितम ढाने लगा है. देखा जाए तो तापमान धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. ज्यादातर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से सूरज आग बरसा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग का यह कहना है कि अगले 24 घंटे में देश के राज्यों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों को लेकर अलर्ट व चेतावनी जारी की है.

दिल्ली में आज भी खिली रहेगी धूप

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में अच्छी खिली हुई धूप देखने को मिल रही है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं अगर हम आज के तापमान की बात करें, तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम भारत के कई इलाकों में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. साथ दक्षिण भारत में भी मौसम की यह गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.  

IMD के मुताबिक, 09 और 10 अप्रैल, 2023 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल में बहुत संभावना है. मौसम की यह स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी. मध्य भारत में छिटपुट गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम बारिश से मौसम खराब हो सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: जानें किन राज्यों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगा तापमान, पढ़ें अपने शहर का हाल

अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहने की संभावना है. उत्तर प्रायद्वीपीय भारत, सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से अधिक है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्व के अधिकांश हिस्सों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

English Summary: Weather Update: It will rain in Delhi today, yellow alert issued for these cities
Published on: 09 April 2023, 10:22 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now