Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 May, 2026 11:55 AM IST
दिल्ली, यूपी समेत 20 से अधिक राज्यों में बारिश -आंधी रेड-अलर्ट (Image Source-AI generate)

मई के महीने में तेज गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई है. IMD के अनुमान के अनुसार 28 मई से 31 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भीषण तूफ़ान आ सकता है, जिससे इलाके के लोगों को जनहानि का खतरा हो सकता है. ऐसे में इन क्षेत्र के लोगों घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें.

पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. वहीं, मौसम विभाग IMD ने जम्मू और कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 28 से 30 मई के दौरान, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने के साथ, कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में मौसम यूर्टन लेने वाला है और इन इलाके के लोगों को भी बस यह आस है कि कब ठंडी हवा-बारिश इलाके में दस्तक देगी. मौसम विभाग IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 मई को पश्चिमी राजस्थान में 31 मई से 2 जून तक और पूर्वी राजस्थान में 31 मई से 3 जून तक, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं,जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने के साथ, कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कल के मौसम के यूर्टन से दिल्ली की हवाओं में बदलाव देखने को मिला. यानी तेज झमाझम बारिश के साथ हवा में थोड़ी ठंडक महसूस हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज/बिजली/धूल भरी आंधी और 60–70किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं, हवा के झोंके 80 किमी प्रति घंटा तक भी पहुँच सकते हैं. इस दौरान दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35°C से 37°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की उम्मीद है.

अरुणाचल प्रदेश, असम सहित अन्य स्थानों में झमाझम बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मई के आखिरी महीने में मौसम अपना मिजाज बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने  28 मई से 3 जून तक अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कई स्थानों में बारिश की आशंका

दक्षिण भारत के इलाकों में मौसम करवट बदलने वाला है. IMD के अनुसार आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 28 मई से 1 जून तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 31 मई से 1 जून तक, रायलसीमा में 30 मई से 31 मई तक, गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है.

मछुआरों के लिए IMD ने किया अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों के आस-पास और दूर के इलाके, दक्षिणी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्से - 28 मई से 2 जून के अलावा, पश्चिम बंगाल के तटों के आस-पास और दूर के इलाके, तथा उत्तरी ओडिशा के तटों से सटे इलाके - 28 से 30 मई और अंडमान सागर के कई हिस्से में 28 मई से 2 जून तक IMD ने मछुआरों को नहीं जानें की चेतावनी जारी कर दी है.

वहीं, अरब सागर में कोमोरिन क्षेत्रों के ऊपर- 28 मई से 2 जून तक, उत्तरी गुजरात तट के आस-पास और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में 29 से 31 मई. इन इलाकों में जानें से बचें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Imd Red Alert Rainfall delhi up 20 states
Published on: 29 May 2026, 12:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now