बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 October, 2026 10:57 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-shutterstock)

देशभर में मौसम ने फिर एक बार करवट लें ली है और इस दौरान कहीं भारत के हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, तो कहीं मानसून सीजन की खत्म हो गया है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान अक्टूबर के महीने में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है, , जबकि उत्तर और पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान जताया है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में मानसून की बारिश की समाप्ति हो गई है और इस दौरान मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार राजधानी में आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है और तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C–35°C और न्यूनतम तापमान 21°C–23°C के बीच रहने की संभावना है.

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार मौसम में बदलाव होते नजर आ रहे हैं और इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, उत्तराखंड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर और फिर 5-6 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में पूर्वी यूपी के लोगों को स्थानीय मौसम में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा सकती है.

मध्य भारत में भी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर में 5-6 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ आंधी

पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों से लेकर कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. बिहार में 30 सितंबर और 3 से 6 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर में व्यापक बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले क्षेत्रों में शामिल है. भारतीय मौसम विभाग ने 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 6 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 3-4 अक्टूबर तथा असम और मेघालय में 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान मौसम खराब रहने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की आशंका जताई है. वहीं, IMD के अनुसार गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और 30 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा सक्रिय

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में इन इलाकों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी जरुर बरतें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Imd Rain Thunderstorm Lightning Alert in 20 States Delhi -NCR Latest Weather News
Published on: 01 October 2026, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now