Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 May, 2024 5:47 PM IST
मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया लू का अलर्ट

Weather Update: देशभर में राज्यों में मौसम के कई रंग नजर आ रहे हैं. एक तरफ पहाड़ों पर बेमौसम बर्फबारी और बारिश से बाढ़ के हालात बन रहे हैं और दूसरी तरफ बढ़ता तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है. राजधानी दिल्ली में पहाड़ों की बर्फबारी से कुछ राहत मिली हुई है. हालांकि सबसे ज्यादा बुरा हाल पूर्वी भारत का है. यहां के राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, कई क्षेत्रों में तापमान असामान्य रूप से औसत से ऊपर बढ़ रहा है. आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर है. चक्रवाती परिसंचरण उत्तरपूर्वी असम पर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. ट्रफ रेखा बिहार से मणिपुर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम तक फैली हुई है.

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. दक्षिणी तमिलनाडु और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. 3 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इसी तरह कई राज्यों में लू की स्थिति भी बन सकती है. IMD के डेली बुलिटेन के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मार्च-अप्रैल में कम बरसे बादल, प्री-मानसून बारिश में 13% की गिरावट, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल

इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में भी हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बरसेगी आग

IMD ने कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया है. गंगीय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वहीं, झारखंड, केरल, कोंकण और गोवा और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: weather update imd heatwave alert today weather
Published on: 01 May 2024, 05:48 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now