Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 May, 2024 6:31 PM IST
आज का मौसम

Weather Update News: भारत के ज्यादातर राज्यों में मई महीने की पहली तारीख से ही गर्मी का सितम जारी है. वही, कुछ राज्यों में बारिश होने से गर्मी कम पड़ रही है. लेकिन देखा जाए तो दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

वही, IMD के मुताबिक 05 और 06 मई को मणिपुर,सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइए IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के बारे में जानते हैं कि आज कहां बारिश होगी.

IMD ने 6 मई तक जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 05 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान और हरियाणा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है. आज से लेकर 06 मई तक हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की/हल्की वर्षा होने की संभावना है.  

ओडिशा, गंगीय पश्चिम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. IMD के द्वारा जारी की गई की रिपोर्ट के मुताबिक, 07-09 मई के दौरान आंधी, बिजली और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे) बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में चल सकती है. साथ ही बंगाल में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

अधिकतम तापमान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के क्षेत्र में  गंगा के कई भागों में 40-43°C के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच जारी रहने की संभावना है.

अगले 3 दिनों के दौरान आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, झारखंड और तमिलनाडु में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है. केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहारकेरल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 5 दिनों तक लू चलने की संभावना है. तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है.

English Summary: weather update imd heat wave alert today weather Rain Alert
Published on: 03 May 2024, 06:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now