Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 February, 2024 6:12 PM IST

Weather Update: उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी है, लेकिन आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. 19 से 21 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है. देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिससे सर्दी कम हो गई है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन के समय धूप निकल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी में 19 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. वहीं, 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए गए हैं. आज दिल्ली में मध्यम कोहरा और तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है.

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है और 21 फरवरी तक जारी रह सकती है. वहीं 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है और ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति हो सकती है.

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ तथा 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है. वहीं उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है. इसके अलावा मराठवाड़ा और आसपास के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं 17 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है.

English Summary: Weather update imd alert rainfall snowfall alert aaj ka mausam today weather
Published on: 15 February 2024, 06:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now