Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 July, 2023 6:21 PM IST
दिल्ली में उमस भरी गर्मी

भारत में मौसम हर दिन करवट ले रहा है. देखा जाए तो बारिश लगातार देश के कई राज्यों में हो रही है और वहीं कुछ राज्य में बारिश के बाद भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश व गर्मी को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दी है.

दिल्ली में उमस वाली गर्मी

बीते दो दिनों से दिल्ली के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. दिल्लीवासियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक इस उमस भरी गर्मी का ऐहसास बना रहेगा. 26 जुलाई के बाद दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.  

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चातावनी जारी की गई है.

28 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. 

English Summary: Weather Update: Humid heat in Delhi, rain alert in these states today
Published on: 24 July 2023, 06:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now