अल नीनो और कमजोर मानसून की आशंका के बीच किसानों की कैसे मदद कर सकती है जायटॉनिक टेक्नोलॉजी? Nutrient Management in Natural Farming: प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 July, 2026 10:25 AM IST
IMD ने 20 से अधिक राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा और आंधी-तूफान की दी चेतावनी (Image Source-AI generate)

देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इस दौरान देश कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 से 22 जुलाई के बीच उत्तर, मध्य, पूर्व, पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की भी संभावना है. चलिए आगे जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा हाल.

उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर तेज होगा

उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले सात दिनों तक अलग-अलग चरणों में बारिश जारी रहेगी. 18 जुलाई के बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है.

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका भी बनी हुई है.

राजस्थान और दिल्ली में आंधी के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 22 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य भारत में लगातार सक्रिय रहेगा मानसून

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में पूरे सप्ताह मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 जुलाई तक, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई तक व्यापक बारिश का अनुमान है. IMD केअनुसार छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश और विदर्भ में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. बिहार में 17 से 21 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में लगातार गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा.

ओडिशा में सबसे गंभीर स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है.

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश का सिलसिला

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह अच्छी बारिश का अनुमान है. कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं.

पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा पर सबसे ज्यादा असर

कोंकण और गोवा में 16 से 22 जुलाई तक भारी से व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है. गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी.

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rainfall Thunderstorm Alert Next-7 Days Imd Warning
Published on: 17 July 2026, 10:32 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now