Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 May, 2023 10:13 AM IST
जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बीते दिनों लोगों ने भीषण गर्मी का अनुभव किया. अब अगले पांच दिनों तक राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है. आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक यहां के मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, 16 से 18 मई तक राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

यहां होगी जमकर बारिश

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के कई जगहों पर सोमवार को गरज के साथ बारिश का अनुभव किया गया. आज भी इन इलाकों के मौसम में कोई बदलाव नजर नहीं आने वाला है. अगर पश्चिम भारत की बात करें तो अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. हालांकि 4 दिन बाद यहां के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे के कई इलाकों में बिजली-गरज व तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन रही है.

यह भी पढ़ें- लू के साथ बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में हो सकती है बारिश

इन इलाकों में बन रही है लू की स्थिति

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ तमिलनाडु तट पर आज तेज हवा चलने की संभावना है. इसको देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वी भारत के कई इलाकों में लू चलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, गुजरात, छतीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक के कई इलाकों में आज भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं.

English Summary: Weather Update: Heavy rainfall in northeast India, duststorm situation in many places
Published on: 16 May 2023, 10:17 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now