Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 July, 2026 10:06 AM IST
मौसम समाचार (Image Source-AI generate)

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 30 जुलाई यानी की आज दिल्ली, बिहार, यूपी समेत 15 से अधिक राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है. आइए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज दिल्ली-NCR में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और हवाओं को चलना जारी है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर., रात के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-थलग इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C–34°C और 24°C–26°C के बीच रहने की आशंका है. .यानी की आज मौसम के इस बदलाव से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गाज़ा पट्टी, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में भारी से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में इस दौरान तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. ऐसे इन क्षेत्रों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना

बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल में मौसम में  लगातार कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, यूपी में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश,असम समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश

पूर्वोतर भारत में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जुलाई की शुरुआत होते ही इन क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर शुरु हो गया था. ऐसे में लोगों को तेज व्यापक गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस बीच 29 जुलाई से 2 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में और 29 जुलाई से 4 अगस्त तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी कर दी है.

तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच तटीय कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. 29-30 जुलाई के बीच उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की आशंका है.

वहीं, 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक) के साथ आंधी-तूफान की मौसम विभाग IMD ने संभावना जताई है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rain Over 15 States Up Bihar Imd Yellow Alert
Published on: 30 July 2026, 10:09 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now