Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 November, 2026 10:35 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम यूर्टन लेता नजर आ रहा है और इस दौरान कई इलाकों में कोहरा और तेज हवाएं चल रही है. ऐसे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है और सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का एहसास दिला दिया है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 26 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 23 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है.

केरल और माहे में भी 24 से 26 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 22 से 28 नवंबर तक केरल और माहे के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आंध्र प्रदेश से कर्नाटक तक बारिश और आंधी-तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 22 से 28 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, रायलसीमा में भी 22 से 28 नवंबर के दौरान मौसम बदला रहेगा. इन क्षेत्रों में 23 से 26 नवंबर तक गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 23 से 26 नवंबर के बीच तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. IMD के अनुसार, 22 से 24 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, 22 नवंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलते हालात को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिहार, बंगाल और झारखंड में बारिश के आसार

पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 नवंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और बिहार में 22 नवंबर को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में 22 और 23 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद 24 से 28 नवंबर तक भी यहां बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

उत्तर भारत में बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हालांकि, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

किन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट?

बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है. 22 और 23 नवंबर को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है.

इसके अलावा 22 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rain Alert South India IMD has issued warnings for thunderstorms and dense fog across several states
Published on: 23 November 2026, 10:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now