Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 September, 2026 10:09 AM IST
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों तक अगले कुछ दिनों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 22 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं आसमान में बादल छाए हुए है और तेज हवाओं का चलना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 32°C–34°C और 23°C–25°C के बीच रहने की IMD ने आशंका जताई है.

जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक बारिश का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में 16 और 17 सितंबर को मौसम काफी सक्रिय रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

पंजाब में भी 16-17 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है. उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

मध्य भारत में भी एक्टिव रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग IMD ने मध्य भारत में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जताई है. इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-18 सितंबर के बीच ऐसी स्थिति बनने की संभावना है.

वहीं, IMD के मुताबिक विदर्भ में 22 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 19-22 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां हो सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 20-22 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है.

पूर्वी भारत में भी बारिश का सिलसिला

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले सात दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. IMD के अनुसार 16-22 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में भी 16-22 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है. ओडिशा में 19-22 सितंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 16-18 सितंबर के बीच ओडिशा में भी मौसम सक्रिय रह सकता है.

पूर्वोत्तर में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग IMD  ने अरुणाचल प्रदेश में 16-17 सितंबर और फिर 18-22 सितंबर के दौरान बारिश होने की आशंका जताई है. असम और मेघालय में 16-20 सितंबर के बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. असम और मेघालय में 16 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में 16-17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.

गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा में 16 सितंबर को बारिश की संभावना है, जबकि 17-22 सितंबर के दौरान भी कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 16-22 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है और गुजरात क्षेत्र में 17-19 सितंबर को बारिश के साथ 17-18 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में भी 16-18 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रह सकता है.

दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16-22 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है. केरल और माहे में 16 सितंबर 19-22 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है.

कर्नाटक और तेलंगाना के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 19-22 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में व्यापक बारिश की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rain alert Issued for several States India Weather forecast
Published on: 17 September 2026, 10:16 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now