Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 August, 2019 12:22 PM IST

आज देश के कई राज्यों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग की माने तो 24 घंटों के दरमियान छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में झमाझम बरसात होने का अंदेशा है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है. गौरतलब है कि सितम्बर महीने के शुरूआत से पहले ही राजधानी दिल्ली समेत पूर्वी राज्यों में मौसम तेजी से बदला है. इन क्षेत्रों में आज सुबह से ही मौसम खुशनुमा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश के साथ-साथ हवाएं चल सकती है.

यहां चक्रवात का अलर्ट जारीः

उधर उत्तरी बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के तटीय क्षेत्रों एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है. वहीं दक्षिणी उत्तर प्रदेश के साथ  उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में भी कहीं-कहीं बरसात हो सकती है. जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और असम के कुछ हिस्सों में फिलहाल आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम तक बरसात हो सकती है.  कोंकण और गोवा के साथ अगर  तटीय कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर की बात करें तो इन झेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में फिलहल मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा.

English Summary: weather update heavy alert of rain in these place
Published on: 30 August 2019, 12:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now