जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 April, 2024 6:22 PM IST
मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

Weather Update: अप्रैल महीने का पहला हफ्ता निकल चुका है और देश के कई हिस्सों में अब गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज, 9 अप्रैल को भी कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश के आसार भी बने हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भारत के दक्षिणी हिस्सों में लू चलने की संभवाना जताई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है.

इन राज्यों में सताएगी लू

आज यानी 9 अप्रैल को रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. कर्नाटक के बेलगावी, बीदर, विजयपुरा, बागलकोट, गडग, ​​कलबुर्गी, हावेरी, धारवाड़, कोप्पल, रायचूर, यादगिरी, बल्लारी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे और विजयनगर जिलों में लू की स्थिति रहने की संभावना है.

तेजी से बढ़ रहा तापमान

बता दें कि तेलंगाना और उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. कल रायलसीमा के कई हिस्सों में, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44°C के बीच रहा. इस क्षेत्र में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है. आज पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बढ़ी हुई वर्षा/तूफान की गतिविधि जारी रहेगी. फिर इसके बाद तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

English Summary: Weather Update heatwave alert aaj ka mausam imd weather news
Published on: 08 April 2024, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now