कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 July, 2026 1:36 PM IST
दिल्ली-NCR समेत 20 से अधिक राज्यों में मौसम का डबल अटैक (Image Source-AI generate)

देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई राज्यों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं कहीं तेज बारिश तो कहीं भीषण गर्मी. IMD के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं, तो इन हालातों में घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इस दौरान राजधानी के लोगों को कभी तेज गर्मी तो कभी तेज बारिश का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की आशंका है. साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान 36°C से 38°C के बीच और न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

जुलाई के महीने की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में मौसम में कई बदलाव दर्ज किए गए कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज हवाएं. वहीं, भारतीय मौसम विभाग IMD ने 18 से 19 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में या हर जगह बारिश होने की संभावना जताई है.

हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश हल्की बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज झमाझम मूसलाधार बारिश तो कभी तेज गर्मी का प्रकोप. IMD ने 13 से 19 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट

मध्य भारत में मानसून का आगमन हो चुका है और इलस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग IMD ने 15-19 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई है. 

वहीं, 16 से 17 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में 13 से 19 जुलाई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम झारखंड, ओडिशा में काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13-16 जुलाई और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल 15-17 जुलाई में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलने की संभावना है.

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में IMD ने यह संभावना जताई है कि 13 से 19 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश हो सकती है और 13 से 19 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Double Weather Whammy Delhi-Ncr-20 States Imd Thunderstorm Heavy Rain Alert
Published on: 14 July 2026, 01:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now