कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 June, 2026 10:54 AM IST
मौसम विभाग IMD ने 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

जून के महीने में मॉनसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है और कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिले. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं,मौसम विभाग IMD ने कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है और कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी करस दिया है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में हवाओं ने रुख बदल लिया है और राजधानी में हल्की बारिश के साथ हवाओं का भी चलना जारी है, जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर से पहले या बाद में, कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और ज़ोरदार हवाएं 40–50 किमी/घंटा, और झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है. दोपहर या शाम के समय भी, कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34°C–36°C और 23°C–25°C के बीच रहने की आशंका है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग IMD के मुताबिक 13-17 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, उत्तराखंड में 14-17 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर या काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इलाके में लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है. वहीं, 13-17 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 12-17 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश 11-13 जून और 17 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; और 11-17 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर या काफी बड़े इलाके में बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की मौसम विभाग IMD ने आशंका जताई है.

मध्य भारत के इलाकों में 11-17 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 जून और 13 से 17 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोतर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी इलाकों में 11-17 जून के दौरान IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11-13 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के दौरान झारखंड और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और बिहार में 13-15 जून के दौरान ओडिशा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.

वहीं पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 11-17 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है और 11 से 15 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है.

पश्चिम और दक्षिण क्षेत्रों में आंधी-तूफान का अलर्ट

पश्चिम इलाकों में मौसम में बड़े बगलाव देखने को मिल सकते हैं और इस दौरान 11 से 17 जून के बीच गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर; और 15 से 17 जून के बीच सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली चमकने की संभावना है. वहीं, दक्षिण भारत के  कर्नाटक, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और  तेलंगाना में 16–17 जून के दौरान लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Delhi-Ncr Today Imd Heavy Rain Thunderstorm Alert Across 20 States
Published on: 12 June 2026, 11:01 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now