Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 March, 2024 6:38 PM IST
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update: मार्च की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है. 1 मार्च को देश के कई राज्यों में बारिश हुई. जबकि, आज (2 मार्च, 2024) भी कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में तीन मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसी के साथ, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से भारी बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत लगभग आधे देश में बारिश देखने को मिलेगी.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापामन 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 3 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. साथ ही, तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है.

इन राज्यों बारिश का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पंजाब और हरियाणा की तलहटी में खराब मौसम की स्थिति समान रूप से रहेगी. इन राज्यों के निचले हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बड़े इलाकों में 2 और 3 मार्च को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. वहीं, 4 तारीख से मैदानी इलाकों से खराब मौसम की स्थिति में राहत मिलेगी. अगले 48 घंटों तक छिटपुट बारिश देश के सुदूर पूर्वी हिस्सों तक पहुंचेगी.

हिमस्खलन और तूफान का खतरा

पर्वत श्रृंखलाओं पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी से संचार और कनेक्टिविटी बाधित हो सकती है. बर्फ की गहरी परत, भूस्खलन और भूस्खलन से सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है. जिससे पर्यटक फंस सकते हैं. ऐसे में मौसम की जानकारी लिए बिना सफर न करें. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के चलचे ढलानों और पर्वत चोटियों के साथ-साथ साहसिक ट्रैक पर हिमस्खलन का खतरा रहेगा. घाटी और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने और तूफान आने की काफी संभावना है. इन खतरों के अलावा मैदानों और पहाड़ों दोनों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी काफी संभावना है.

English Summary: Weather Update aaj ka mausam snowfall alert imd today weather
Published on: 01 March 2024, 06:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now