Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 March, 2024 6:21 PM IST

Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, केरल और माहे में अगले दो दिनों तक उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है. मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 50 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है.

पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ निचले स्तर पर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए गुजर रही है.दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर है.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. 14 मार्च को नई दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है. 14 मार्च को नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

स्काईमेट वेदन की मानें तो 13 और फिर 14 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है. इसके साथ ही, उत्तराखंड में 13
मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. स्काईमेट की मानें तो 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी. 13 और 14 को पंजाब और 13 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Weather Update aaj ka mausam samachar imd weather news
Published on: 12 March 2024, 06:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now