Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 April, 2024 6:32 PM IST
देश के मौसम का हाल (Image Source: Pintrest )

Weather Update: देश के मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है. एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंडक बनी हुई तो वहीं दूसरी तरफ देश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप है. मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसके अलावा ओडिशा, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है. वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है.

इसके अलावा एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक-गोवा तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है. एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है. वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचेगा.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. यहां कई इलाकों में सोमवार तड़के सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि 23 अप्रैल को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 23 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 23 से 24 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है.

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में 23 से 25 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है. 23 और 26 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 22 अप्रैल को कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है. वहीं 23 से 25 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में लू से भीषण लू की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. जबकि, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है.

English Summary: weather update aaj ka mausam rainfall heatwave alert today weather
Published on: 22 April 2024, 06:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now