Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 March, 2024 4:51 PM IST
आज के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों से ठंड की वापसी और गर्मियों की आहट शुरू हो गई है. मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज यानी 17 मार्च से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है. पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज दिन के वक्त तेज हवाओं का अलर्ट है. आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है.

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई है. वहीं, उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हुई. गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

English Summary: weather update aaj ka mausam rainfall alert imd today weather
Published on: 16 March 2024, 04:51 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now