Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 February, 2024 6:38 PM IST
IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Weather Update: मार्च महिने की शुरुआत बारिश से होने वाली है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में आज यानी 1 मार्च से मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, मैदानी इलाकों में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आज हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं, 02 से 3 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आइएमडी की मानें तो 1 और 2 मार्च को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो 1 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी संभव है और 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी संभव है. वहीं, 2 मार्च को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है. स्काईमेट की मानें तो पंजाब में भी 2 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

IMD ने जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी की मानें तो 1 से 3 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं. 1 मार्च को राजस्थान में, 2 मार्च को हरियाणा और पंजाब में, और 2 और 3 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. यहां एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है.

English Summary: Weather update aaj ka mausam imd rainfall alert weather news
Published on: 29 February 2024, 06:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now