Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 December, 2023 4:26 PM IST
उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम जारी!

Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम जारी है. ठंड और कोहरे की चादर लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है. राजधानी दिल्ली में भी कोहरे की घनी चादर देखने को मिल रही है. कोहरे के साथ-साथ लोगों को ठंड और प्रदूषण की दिक्कत भी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन और उत्तर भारत में कोहरे का सितम देखने को मिलेगा.

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. शनिवार को को पंजाब, यूपी में रेड अलर्ट और दिल्ली में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को को दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है. कुछ इलाकों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की उम्मीद है. IMD (India Meteorological Department) की मानें को उत्तर भारत में कोहरे का प्रभाव 31 दिसंबर के बाद कम होने के आसार हैं.

'वाहन चलाते समय बरतें सावधानी'

विभाग ने घने कोहरे के लिए एक परामर्श जारी कर चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को विमानन, रेलवे और राज्य परिवहन की सारिणी के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है. आईएमडी के मुताबिक,"गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें."

पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: weather update aaj ka mausam fog continues in north india people shivered with cold rain alert on new year
Published on: 29 December 2023, 04:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now