‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 December, 2023 6:15 PM IST
ठंड से कांपी दिल्ली.

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली जमकर ठिठुर रही है. आलम यह है कि शुक्रवार को दिल्ली, शिमला की ठंड को भी मात दे गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सीजन का अब तक सा सबसे सर्द दिन है. इसके अलावा कई इलाके घने कोहरे की चादर में घिरे रहे.

देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली के न्यूनतम तापमान से ज्यादा रहा. इस हिसाब से देखें तो दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में हल्के कोहरे की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. IMD के मुताबिक, जैसे -जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा वैसे-वैसे सर्दी भी और बढ़ेगी.

उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट की मानें तो 16 दिसंबर, शनिवार को पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. इस मौसमी सिस्टम का असर ज्यादातर ऊंची पहाड़ियों पर ही पड़ेगा. हालांकि, इससे दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में वायुमंडल के निचले स्तर में हवाओं में बदलाव होने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम खराब बना रहेगा. मौसम विभाग ने 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है. इसके साथ ही 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश की संभावना है. वहीं, 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.

English Summary: Weather Update aaj ka mausam coldest day of the season recorded in delhi temperature lower than Shimla
Published on: 15 December 2023, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now