Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 January, 2024 6:46 PM IST
ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है. माना जा रहा है कि मौसम का मिजाज बदलने से कोहरे और ठंड से मामूली राहत मिल सकती है. वहीं, शीतलहर और कोहरे की वजह से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी.

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

देशभर की मौसम प्रणाली

औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 130 से 140 किलोमीटर की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों पर चल रही हैं. वहीं, उत्तरी कोंकण और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है. इसके अलावा एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है.

देश के मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है. वहीं, उत्तराखंड में पाला पड़ने की संभावना है. इसी तरह, 25 से 28 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ मध्यम दौर की संभावना है.

वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: Weather Update aaj ka mausam cold day alert in north india rainfall alert in many states today weather
Published on: 24 January 2024, 06:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now