Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 March, 2023 9:59 AM IST
IMD का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी

हफ्ते की शुरुआत से ही देशभर के कई राज्यों में आज सुबह से पारा अधिक बना हुआ है. लेकिन सुबह के समय उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इसी के कारण लोगों ने अभी तक न अपने कंबल रखे हैं और न ही अभी ठंडे पानी से नहाना शुरू किया है.

देखा जाए तो उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज की ताजा अपडेट (IMD latest update today) जारी कर दी है. तो आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में मौसम का हाल (weather condition) कैसा रहने वाला है.

दिल्ली में ऐसा रहेगा आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं सुबह के समय दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. बता दें कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान (temperature_) 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (temperature) 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 14 मार्च, 2023 यानी कल हल्की बारिश या फिर कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

बढ़ती गर्मी का सिलसिला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, आज और 14 तारीख को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली एवं तेज हवाएं जो 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. साथ ही इन हिस्सों में बारिश हो सकती है. IMD का यह भी कहना है कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में 15-17 मार्च 2023 के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ चलेंगी.

आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली चमकने के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. साथ ही उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम मध्य में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में इस दिन गरज के साथ होगी बारिश, कई शहरों में लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 15-17 मार्च, 2023 के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वी भारत, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्व में छिटपुट से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

English Summary: Weather Today Weather will change due to drizzle in Delhi, know IMD's forecast and warning
Published on: 13 March 2023, 10:05 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now