Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 April, 2023 11:00 AM IST
मौसम का बदलता मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार मौसम करवट बदल रहा है. इन राज्यों में गर्मी की शुरुआत होने के बाद भी कई इलाकों में बारिश हो रही है तो कई इलाकों में बर्फबारी.

बारिश से दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में तामपान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इन राज्यों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. अप्रैल महीने में भी मौसम में फरवरी जैसी ठंडक महसूस हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक देश में अगले पांच दिनों तक गर्मी या लू चलने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान क्या जारी किया है.

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है. हालांकि इस दौरान 10 अप्रैल तक तापमान के सामान्य से ऊपर नहीं जाने की संभावना है. यानी की कुल मिलाकर अभी और कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को सुहावने मौसम का मजा मिलता रहेगा. अगर आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. 

उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है, इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मार्च महीने के बाद अब अप्रैल में भी बारिश और धूप के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला जारी है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र में 6 अप्रैल से बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है और इसके कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य में 7 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 व 9 अप्रैल को बारिश में कमी देखने को मिलेगी.

जानें, बाकि राज्यों के मौसम का हाल

अगर बात उत्तर-पूर्वी राज्यों के मौसम की करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज बुधवार को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

गुजरात में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने आज के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः सुबह की शुरुआत बारिश से हुई, देशभर में होगी आंधी-तूफान वाली बारिश

इसके अलावा शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है.

English Summary: Weather Today: Pleasant weather in these states including Delhi, know the weather of your city
Published on: 05 April 2023, 11:09 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now