Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 June, 2023 10:25 AM IST
कई जगहों पर पड़ेगी भीषण गर्मी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ दिन पहले तक बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा. लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन अब फिर उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमानों में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. अगर आज की बात करें तो केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश का अनुमान है. वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में भारी बारिश

वहीं, अगर पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो आज मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में लू की गंभीर स्थिति बनी रही. इन क्षेत्रों में लगातार 8वें दिन लू का कहर जारी रहा. वहीं, आज भी मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है.

यहां चलेगी आंधी

आज राजस्थान के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ धुल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है. इसके अलावा, आज गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है.  इन राज्यों के लोग आज भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं.

वहीं, आज अरब सागर और आस-पास के क्षेत्रों में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को अरब सागर से सटे इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

English Summary: Weather Today: Heat wave continues 8th consecutive day know about forecast
Published on: 08 June 2023, 10:31 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now