अल नीनो और कमजोर मानसून की आशंका के बीच किसानों की कैसे मदद कर सकती है जायटॉनिक टेक्नोलॉजी? Nutrient Management in Natural Farming: प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 July, 2026 10:03 AM IST
IMD ने यूपी समेत 10 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफ़ान और बारिश की दी चेतावनी (Image Source-AI generate)

देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है और कई राज्यों में तेज बारिश तो कहीं तेजी गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में उमस भरा मौसम रहेगा. सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश और तेज़ ज़मीनी हवाएं 20–30 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 40 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है. IMD के अनुसार इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36°C–38°C और 28°C–30°C के बीच रहने की उम्मीद है. 

पर्वतीय क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पहाड़ी इलाकों में जुलाई की शुरुआत होते ही मानसून ने दस्तक दे दी और इस दौरान इन इलाकों के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने 19-23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 18-23 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और 17-23 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में या हर जगह बारिश होने की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में मानसून देगा दस्तक 

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में कभी बारिश तो कभी तेज गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है. यानी की इस दौरान इलाकों के लोगों को तेज प्रंचड गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 17-19 जुलाई और 23 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17-18 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-23 के दौरान पश्चिमी राजस्थान में और 17-23 को राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वी भारत में आंधी-तूफान और की संभावना

पूर्वी भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 19-23 जुलाई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमालय के पास वाले पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में तेज बारिश के साथ कुछ अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की आशंका है.

पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और इस बीच मौसम विभाग IMD ने 17-20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बड़े इलाके में या कुछ जगहों पर और 17-22 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

वहीं, 21-23 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ या सभी जगहों पर और 23 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ या सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इसके अलावा, पश्चिमी भारत में मानसून का डबल अटैक देखने को मिलने वाला है. IMD के अनुसार 17-23 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में बड़े पैमाने पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है और 17-23 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Today Delhi-Ncr Imd Weather Forecast Thunderstorm Rain Alert up-10 States
Published on: 18 July 2026, 10:07 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now