Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 January, 2019 1:37 PM IST

अगर हम देश भर में बने मौसमी विक्षोभ की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है वर्तमान समय में यह पूर्वी जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पूर्वी क्षत्रो पर स्थित है. ऐसा ही एक हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रो में भी बना हुआ है. एक वायुदाब का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है. उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना पबुक अब डीप डिप्रेशन बन गया है.

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकार्ड किया गया मौसम

पिछले 24 घंटो के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश रिकार्ड की गई है. समुद्री क्षेत्रों की स्थिति बेहद ही बेकार बनी रही. इसके अलावा उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली है. हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति देखने को मिली. बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में काफी सुधार हुआ है.

देश के अगले 24 घंटो में रहने वाले मौसम का हाल

अगर हम आगे आने वाले 24 घंटो के मौसम की बात करें तो उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रो में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा देश के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर के ऊपरी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप के उत्तरी द्वीपों पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियाँ संभव हैं. इस क्षेत्र के पास समुद्र की स्थिति भी खराब रहेगी.

साभार: skymetweather.com

English Summary: Weather: Shocking rain in almost all areas country
Published on: 08 January 2019, 01:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now