दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना है और हवाओं का चलना जारी है. अन्य राज्यों जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, मणिपुर, त्रिपुरा में 30-60 किमी/घंटा की गति से तेज़ हवाओं के साथ तूफान आया. वहीं, मौसम विभाग IMD ने देश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कियाी है. दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के अलावा 22 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं चलने की आंशका जताई है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान राजधानी में तेज हवाएं 30-40 kmph की रफ्तार चलेंगी. इसके अलावा, बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी मौसम विभाग IMD ने आंशका जताई है. ऐसे में क्षेत्र में तापमान 33°C से 35°C और 17°C से 19°C के बीच रहने की उम्मीद है. यानी की आज राजधानी दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी
भारतीय मौसम विभाग ने हिमालय क्षेत्रों के लिए 26-27 मार्च तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी है. इसी कते चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जिसके साथ छिटपुट गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी आंशका है.
उत्तर भारत में बारिश की संभावना
उत्तर भारत के इन इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. IMD के अनुसार 26-27 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-40 किमी-घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, जिसके साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
पूर्वोत्तर भारत के इन 10 राज्यों में IMD की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में 25 से 29 मार्च तक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश जो कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप तक हो सकती है. इसके साथ ही इन राज्यों में गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि हो सकती है.
छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य भारत छत्तीसगढ़ में 25 से 29 मार्च तक, विदर्भ में 26 से 29 मार्च तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 और 29 मार्च को, और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 से 31 मार्च तक, कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोग सावधानी बरते.
लेखक: रवीना सिंह