RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 April, 2019 12:21 PM IST

अप्रैल का आधा माह बीत चुका है. धूप ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रबी की  फसलों की लगभग - लगभग कटाई हो चुकी है और जो फसल बाकी है. वो लगभग पककर तैयार हो चुके है और उनकी कटाई कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी।  ऐसे में अगर अचानक से मौसम में  कोई बदलाव होता है तो वो किसानों के परेशानी का सबब बन जाएगा।अतः मौसम की खबर किसानों के लिए अत्यंत जरुरी हो जाता है ताकि वो मौसम के मुताबिक अपने फसलों की देखभाल कर सकें. तो आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा पूरे देश में मौसम का हाल-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। एक चक्रवर्ती हवा का क्षेत्र बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवाओं में विकसित हुआ है। साथ ही पश्चिमी असम और इससे सटे मेघालय पर भी एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बन गई है। दक्षिण भारत में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक विंड डिस्कंटीन्यूटी बनी हुई है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी बिहार में बादलों की गर्जना के साथ मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में भी गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर भारत में पंजाब में एक-दो जगहों पर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिली। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क रहा और गर्मी बढ़ गई। मध्य भारत में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप आज देखने को मिला।

अगले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना होने और बौछारें गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में धूल भरी आंधी चलने और बादलों की गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि त्रिपुरा और मणिपुर में मौसम शांत रहेगा। दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक और केरल में गरज के साथ कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

साभार: skymetweather.com

English Summary: Weather latest news updates weather alert in india today weather news weather department
Published on: 15 April 2019, 12:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now