Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 February, 2019 11:54 AM IST

आज हम मौसम की शुरूआत उत्तर भारत से करते हैं. एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर के पास बना हुआ है. एक नई ट्रफ रेखा हिमालय से मैदानी क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है. इन्हीं सिस्टम के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी आसार हैं.

इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में मौसम शुष्क रहने वाला है.

अगर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आज के मौसम की बात करें तो एक ट्रफ रेखा झारखण्ड से दक्षिणी प्रायद्वीप पठारों वाले क्षेत्रों की तरफ बढ़ रही है. जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी असम के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

वहीं हम मध्य भारत की बात करें तो यहां भी मौसम उत्तर भारत और पूर्वी भारत के जैसे हालत बनें रहेंगें. छतीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

अब हम अंत में दक्षिण भारत की बात कर लेते हैं तो एक कोंफ्लुएंस ज़ोन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के पास दिखाई दे रहा है. कोंफ्लुएंस ज़ोन के चलते तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक व केरल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने वाला है.

English Summary: Weather harassed farmers
Published on: 08 February 2019, 11:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now