Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 December, 2019 11:33 AM IST

देश के कई इलाकों में सोमवार को मौसम के तेवर फिर से बदलाव देखने को मिला. दिन के वक्त ठंड से थोड़ी राहत मिली तो वहीं, रात में मौसम का मिजाज अभी भी सर्द बना हुआ है. मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर कृषि विभाग का मानना है कि शीतलहर के बीच ओस गिरने से रबी की गेहूं, चने की फसल को फायदा हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान से अगर पाले की स्थिति बनती है तो चने की फसल को नुकसान हो सकता है. ऐसे में कृषि विभाग ने फसल की बेहतर देखभाल और पाले से बचाव करने की सलाह दी है.तो वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातर बदल रहे मौसम के मिजाज से सब्जियों की फसल प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है. वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है. दिन और रात के तापमान में दिनोंदिन कमी आ रही है. पिछले एक सप्ताह से ठंड के लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई. एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 2.2 डिग्री और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान -

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निष्प्रभावी हो गया है. लक्षद्वीप क्षेत्र से गुजरात के पूर्वी भागों तक एक ट्रफ बना हुआ है. दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से केरल होते हुए तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों तक एक ट्रफ बन गई है. छत्तीसगढ़ पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र दिखाई दे रहा है.

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम

पिछले 24 घंटों के लक्षद्वीप क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. दक्षिणी-तटीय तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहे. गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा.

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे. इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका है. फसलों के लिए सावधानी बरतने की ज़रूरत है. कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. लक्षद्वीप, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा.

English Summary: Weather forecast: winter and icy wind did bad condition, crop damage likely
Published on: 24 December 2019, 11:36 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now